
लौकी मुठिया ढोकला (Gujarati Muthia Recipe in Hindi) – लौकी के मुठिया एक स्वादिस्ट गुजराती डिश है जो उबले हुए चावल, लौकी और ५ किस्म के आटे से बनती है। बाकि सभी ढोकला से यह रेसिपी थोड़ी अलग है। गुजरती ढोकले जैसे खमन ढोकला, इद्रा ढोकला, खट्टा ढोकला आदि नरम होते है पर मुठिया ढोकला खाने में क्रिस्पी होता है। खाने में भी यह लौकी मुठिया पौस्टिक डिश है।
- चावल: 1 कप, उबला हुआ
- लौकी: 1 कप, कद्दू कस की हुई
- गेहूं का आटा: 1 कप
- बेसन: 1/2 कप
- मकई का आटा: 1/2 कप (वैकल्पिक)
- बाजरे का आटा: 1/2 कप (वैकल्पिक)
- जुआर का आटा: 1/2 कप (वैकल्पिक)
- लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
- चीनी: 1 चम्मच (वैकल्पिक)
- धनिया पाउडर: 1 चम्मच
- खाने का सोडा: 1/2 चम्मच
- नींबू: 2 चम्मच
- अदरक और लहसुन: 1 चम्मच, पेस्ट
- तेल: 2 चम्मच
- हरा धनिया: 1/2 कप
- तेल: 1 चम्मच
- तिल के बीज: 1 चम्मच
- राइ: 1 चम्मच
- कड़ी पत्ते: 6 पत्ते
- तेज पत्ता: 1/2 पत्ता
- सूखी लाल मिर्च: 1 मिर्च
- नमक: स्वाद अनुसार
- चावल को अच्छे से धोकर कूकर में उबाल लीजिये। चावल उबले तब तक लौकी को छिल कर उससे कद्दू कस कर लीजिये।
- चावल उबल जाये फिर अतरिक्त पानी निकल कर उन्हें ठंडा होने दे।
- एक बाउल में उबले हुए चावल और कद्दू कस की हुई लौकी लीजिये और उसमे मसाले डालिये : लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, चीनी, नमक और तेल डालकर मिला लीजिये।
- थोड़ा खाने का सोडा मिलाइये और उपर से निम्बू का रस छिड़किये। ऐसा करने से मुठिया नरम बनेंगे।
- अब सारे आटे मिला लेते है : गेहू का आटा, बेसन, मकई का आटा, जोवार का आटा और बाजरे का आटा मिलाइये। अब थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए रोटी के आटे के बराबर आटा माङ लीजिये।
- बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिला लिखिए।
- हाथ पर तेल लगाकर आटे से थोड़ा थोड़ा आटा तोड़िये और बेलनाकार मुठिया बनाइये, सारे आटे से इसी प्रकार की सारी मुठिया बनाकर तैयार कर लीजिये।
- अब हमे लौकी मुठिया को भाप लगाकर पकाना है। इडली के कूकर में या साधारण बरतन में पानी गरम करे और मुठिया ढोकले को छन्नी पर रख कर पानी के भाप पर पकाए। लौकी मुठिया को पकने में करीब ३० मिनिट तक लग सकते है।
- लौकी के मुठिया तैयार है। इन्हे ऐसे ही चाइ या टमाटर के सॉस के साथ खाया जा सकता है। या फिर इन्हे तड़का लगाकर भी खा सकते है।
- लौकी मुठिया ढोकला को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लीजिये।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करे और राइ डालकर फूटने दे। फिर तेल में तेज पत्ता, सुखी लाल मिर्च, कड़ी पत्ता और तिल डालकर तड़का मारे।
- मुठिया के टुकड़ो को तड़के पर डालकर १० मिनिट तक धीमी आच पर पकने दे।
- लौकी मुठिया तैयार है। गरमा गरम चाइ या टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ परोसे।
लौकी मुठिया बनाने की विधि
चावल को पानी में अच्छे से धो लीजिए। प्रेसर कूकर में चावल को उबाल लीजिये। लौकी को भी ढोकला छिल लीजिये और कद्दू कस कर लीजिए।
उबले हुए चावल में से अतरिक्त पानी निकल लीजिये और चावल को एक बाउल में ले लीजिए। कद्दू कस की हुई लौकी चावल के साथ मिलाए। अब चावल में मसाले डाल लीजिए: तेल, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, अदरक लहसुन का पेस्ट, चीनी और स्वाद अनुसार नमक डाले। थोड़ खाने का सोडा मिलाइये और उसके उपर थोड़ा निम्बू का रस डालिये।
सभी सामग्रीओ को अच्छे से मिला लीजिये।
अब मुठिया में सभी आटे डाल देते है। हम ५ किसम के आटे मुठिया ढोकला में डालेंगे।
- बेसन
- गेहू का आटा
- मकई का आटा (वैकल्पिक)
- जोवार का आटा (वैकल्पिक)
- बाजरे का आटा (वैकल्पिक)
इन ५ आटो में से ३ वैकल्पिक है।
सभी आटो को लौकी और चावल के मिश्रण में मिलाइये। उपर से कटा हुआ हरा धनिया डालिये और अच्छे से मिला लीजिये।
सभी आटो को अच्छे से मिला ले और जरुरत अनुसार पानी डाले। लौकी मुठिया के मिश्रण से हमें मुठिया बनाने है।
हाथ पर तेल लगाकर आटे से थोड़ा थोड़ा आटा तोड़िये और बेलनाकार मुठिया बनाइये, सारे आटे से इसी प्रकार की सारी मुठिया बनाकर तैयार कर लीजिये.
मुठिया को भाप में पकाने के लिए इडली बनाने के बरतन में पानी भरिये। किसी भी बरतन पानी भरके छन्नी रख के मुठिया को पका सकते है।
मुठिया को ३० मिनिट के लिए भाप में पकने दे।
पकने के बाद मुठिया खाने में नरम बन जाएँगे और कच्चापन नहीं रहेगा। एक मुठिया ढोकला निकालकर चख लीजिये।
मुठिया तैयार है। लौकी के मुठिया इसी प्रकार से टमाटर की सॉस या चटनी के साथ परोस सकते है। मुठिया को तड़का लगाकर भी खाया जाता है। आइए अब पढ़ते है मुठिया ढोकला को तड़का लगाने की विधि।
लौकी मुठिया को तड़का लगाने की विधि
लौकी की मुठिया ठंडे हो जाये फिर छोटे टुकड़ो में काट लीजिये।
एक कढ़ाई में तेल गरम करे और राय डाले। राय फूटने लगे फिर तेज पत्ता, सुखी हुई लाल मिर्च, कड़ी पत्ता और तिल डाले।
तिल थोड़ी ज्यादा मात्रा में डाले। इसका स्वाद अच्छा लगता है।
अब तड़के में लौकी मुठिया के टुकड़े डाले और अच्छे से मिला ले। लौकी मुठिया ढोकला को १० मिनट तक धीमी आच पर पकने दे। बीच बीच में हिलाते रहे।
स्वादिस्ट लौकी मुठिया ढोकले तैयार है। इन्हे चाइ, हरा धनिया या फुदीना चटनी के संग परोसे।
Leave a Reply