X

कैबेज सम्भारो – Cabbage Sambharo Recipe in Hindi

कैबेज सम्भारो (Cabbage Sambharo Recipe in Hindi) – पत्ता गोबी का सम्भरा एक गुजराती डिश है जो गुजराती थाली में परोसी जाती है।  यह डिश आसानी से बन जाती है और भारतीय खाने के साथ स्वादिस्ट लगती है।  पत्ता गोबी को हल्का पकाकर थोड़ा कच्चा रहने देते है।  इससे कैबेज सम्भारो बोहोत की स्वादिस्ट बनता है।  इस रेसिपी में हमने प्याज़ या लहसुन का उपयोग नहीं किया है।  इसीलिए जैन थाली में भी यह सम्भारो आप परोस सकते है।  आइये पढ़ते है पत्ता गोबी से बनते सम्भारो (कैबेज सम्भारो) बनाने की विधि।

कैबेज सम्भारो - Cabbage Sambharo Recipe in Hindi
Recipe Type: Side dish
Cuisine: गुजराती
Author: Gopi Patel
Prep time:
Cook time:
Total time:
Serves: 2
कैबेज सम्भारो - Cabbage Sambharo Recipe in Hindi
Ingredients
  • पत्ता गोबी: 2 कप
  • हरी मिर्च: 2 मिर्च
  • तेल: 1 चम्मच
  • राय: 1/2 छोटा-चम्मच
  • मेथी के बीज: 1/4 छोटा-चम्मच
  • हल्दी पाउडर: 1/2 छोटा-चम्मच
  • नमक: 2 छोटे-चम्मच या स्वाद अनुसार
Instructions
  1. पत्ता गोबी को पानी से धोकर उसके पत्ते अलग करले। पत्तो को मोड़ कर लम्बाई में काट ले। पत्ता गोबी को आप छीन भी सकते है।
  2. हरी मिर्च को लम्बा काटके उसके बीज निकाल ले। हरी मिर्च को टुकड़ो में काट ले।
  3. एक चम्मच तेल लेकर कढ़ाई में गरम करे।
  4. तेल गरम हो जाए फिर राइ और मेथी के बीज डाले।
  5. राइ फूटने लगे फिर कटी हुई पत्ता गोबी और हरी मिर्च डाले।
  6. पत्ता गोबी के साथ हल्दी और नमक डाले।
  7. सब्जिओं को अच्छे से मिला ले और २ मिनिट तक माध्यम आंच पर पकने दे। गोबी को थोड़ा कम पकाए।
  8. पत्ता गोबी को हल्का नरम होने तक पकाए।
  9. कैबेज सम्भारो (पत्ता गोबी का सम्भरा) तैयार है। कैबेज सम्भारो को किसी भी गुजराती पकवान के साथ। परोसे।
3.2.2802

कैबेज सम्भारो – Cabbage Sambharo Recipe in Hindi

पत्ता गोबी को पानी से धोकर उसकी बाहरी परत निकाल ले।  गोबी को लम्बाई में काट ले या ग्रेटर की मदद से छीन ले।  हरी मिर्च के बीज निकालकर काट ले।

सम्भारो बनाने के लिए एक कढ़ाई में तेल गरम करे।  गरम तेल में राय डाले और फूटने दे।

राय फूटने लगे फिर मेथी के बीज डाले। मेथी के बीज वैकल्पिक है।

कढ़ाई में, कटी हुए पत्ता गोबी और हरी मिर्च डाले।  हरी मिर्च को पहले तेल में डाल सकते है।

हल्दी और नमक डाले और सम्भारो को अच्छे से मिला ले।

पत्ता गोबी को बस २ मिनिट के लिए गरम आच पर पकने दे। कैबेज सम्भारो में पत्ता गोबी थोड़ी कच्ची की अच्छी  लगती है।

गुजराती कैबेज सम्भारो या गोबी का सम्भारा (gobi ka sambharo) तैयार है।  आप इसे गरम या फिर रूम टेम्प्रेचर पर किसी भी गुजराती डिश के साथ परोस सकते है।

यदि आप गुजराती रेसिपी की खोज मैं है तो यह रेसिपी अवस्य पढ़िए: गुजराती हांडवो, मुठिया ढोकला, खट्टा ढोकला, मेथी के थेपले और पूरन पूरी

Gopi Patel: