
ब्रेड उपमा (Bread Upma Recipe in Hindi): ब्रेड उपमा एक फटाफट बनने वाला और नास्ते में खाने वाला पकवान है। उपमा एक दक्षिण भारतीय व्यंजन है जो काफी लोकप्रिय है। उपमा में रवा या फिर सूजी के आटे का उपयोग होता है लेकिन यह उपमा हम ब्रेड से बनाएंगे।
- ब्रेड: 2 कप, टुकड़ों में कटे हुए
- मक्खन: 1 चम्मच
- राय: 1 छोटी-चम्मच
- हरी मिर्च: 1 छोटी-चम्मच
- प्याज: 1/2 कप, कटा हुआ,
- लहसुन: 2 छोटी-चम्मच बारीक कटा हुआ
- टमाटर: 1 कप, बीज निकालके कटा हुआ
- लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटी-चम्मच
- हल्दी पाउडर: 1/2 छोटी-चम्मच
- नीबू का रस: 1 छोटी-चम्मच
- हरा धनिया: 1/2 कप, कटा हुआ
- पानी: 1/4 कप
- नमक: स्वाद अनुसार
- ब्रेड उपमा के लिए टमाटर को धो कर बीज निकाल लीजिये और टमाटर प्याज को छोटे टुकड़ो में काट लीजिये। हरी मिर्च के बीज नकलकर चीरा लगा लीजिये। लहसुन को छिल कर बारीक काट ले। ब्रेड उपमा के लिए ४ से ५ ब्रेड ले सकते है।
- एक नॉन-स्टिक तवे पर बटर गरम करे और राय डालकर फूटने दे।
- हरी मिर्च डाले और १/२ मिनिट तक पकने दे।
- अब कटा हुआ प्याज डालकर प्याज पारदर्शी होने तक पकाए।
- लहसुन डाले और लहसुन का कच्चापन जाने तक पकाए।
- बारीक कटे हुए टमाटर जोडे और टमाटर नरम होने तक पकाए।
- लाल मिर्च, हल्दी और नमक डाले और १-२ मिनिट तक पकने दे।
- थोड़ा सा पानी डाले और टमाटर की ग्रेवी को १ मिनिट तक पकने दे।
- निम्बू का रस छिड़के और मिला ले।
- अब ब्रेड को टुकड़ो में काटकर टमाटर की ग्रेवी में मिला ले। २ मिनिट तक ब्रेड उपमा को पकने दे।
- ब्रेड उपमा तैयार है। उपर से हरा धनया और सेव छिडके और गरमा गरम परोसे।
ब्रेड उपमा – Bread Upma Recipe in Hindi
ब्रेड उपमा के लिए टमाटर को धो कर बीज निकाल लीजिये और टमाटर प्याज को छोटे टुकड़ो में काट लीजिये। हरी मिर्च के बीज नकलकर चीरा लगा लीजिये। लहसुन को छिल कर बारीक काट ले। ब्रेड उपमा के लिए ४ से ५ ब्रेड ले सकते है।


एक नॉन-स्टिक तवे पर बटर गरम करे और राय डालकर फूटने दे।


हरी मिर्च डाले और १/२ मिनिट तक पकने दे।


अब कटा हुआ प्याज डालकर प्याज पारदर्शी होने तक पकाए।


लहसुन डाले और लहसुन का कच्चापन जाने तक पकाए।


बारीक कटे हुए टमाटर जोडे और टमाटर नरम होने तक पकाए।


लाल मिर्च, हल्दी और नमक डाले और १-२ मिनिट तक पकने दे।


थोड़ा सा पानी डाले और टमाटर की ग्रेवी को १ मिनिट तक पकने दे।


निम्बू का रस छिड़के और मिला ले।


अब ब्रेड को टुकड़ो में काटकर टमाटर की ग्रेवी में मिला ले। २ मिनिट तक ब्रेड उपमा को पकने दे।


ब्रेड उपमा तैयार है। उपर से हरा धनया और सेव छिडके और गरमा गरम परोसे।






YOGESH says
January 6, 2015 at 1:29 pmMUZE ACHA LAGA MAI TRI KARUNGA


Narendra Singh says
January 13, 2015 at 10:28 pmHi


tabrez khan says
August 5, 2016 at 6:37 amI 👍 it


mehjabi naz says
April 23, 2018 at 9:13 pmoh wow so nice recipe to make easy