सिंधी मूंग दाल (Sindhi Moong Dal in Hindi)
Author: Gopi Patel
Recipe type: Main
Cuisine: Sindhi
Prep time:
Cook time:
Total time:
Serves: 2
- धूलि मूंग दाल: 1 कप, भिगोई हुई
- हरी मिर्च: 1 मिर्च, कटी हुई
- अदरक: 1 छोटा-चम्मच, कटा हुआ
- टमाटर प्यूरी: 1/3 कप
- हल्दी पाउडर: 1/2 छोटा-चम्मच
- हरा धनिया: 1/3 कप, कटा हुआ
- नमक: स्वाद अनुसार
- तेल: 1 चम्मच
- कडी पत्ते: 5 पत्ते
- जीरा: 1 छोटा-चम्मच
- हींग: 1/4 छोटा-चम्मच
- पिली मूंग दाल को पानी में अच्छे से धोकर २० से २५ मिनिट के लिए भिगोने रख दे।
- अदरक लहसुन को बारीक़ काट ले और टमाटर की प्यूरी बना ले।
- एक कढ़ाई में मूंग दाल लेकर उसमें पानी डालकर ५ मिनिट तक पकाए। फिर दाल में हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, हल्दी और नमक डालकर ३० मिनिट तक पकने दे।
- दाल नरम होने पर हेंड ब्लेंडर का उपयोग करके अच्छे से हिला ले।
- टमाटर की प्यूरी डाले और हरा धनिया डालकर १० मिनिट तक पकाए।
- मूंग दाल तैयार है। अब दाल में तड़का लगा लेते है।
- तड़का पेन में तेल गरम करे और उसमें जीरा डाले। जीरा भून जाये फिर हींग और कड़ी पत्ते डाले।
- तड़के को दाल में डालकर अच्छे से मिला ले।
- उप्पर से हरा धनिया डालकर गार्निश करे।
- सिंधी मूंग दाल तैयार है। दाल को गरमा गरम चपाती, रोटी या चावल के संग परोसे।
Recipe by WeRecipes at https://werecipes.com/hindi/sindhi-moong-dal-hindi/
3.2.1311