अजवायन के पराठे - Ajwain Paratha Recipe in Hindi
Author: 
Recipe type: पराठा
Cuisine: भारतीय
Prep time: 
Cook time: 
Total time: 
Serves: 8 पराठे
 
अजवायन के पराठे - Ajwain Paratha Recipe in Hindi. हिन्दी में पढ़े स्वादिस्ट अजवायन के पराठे बनाने की विधि.
Ingredients
  • गेहू का आटा: 1 1/2 कप
  • अजवाइन: 1 1/2 चम्मच
  • नमक: 1 चम्मच
  • तेल : 1 बड़ा-चम्मच
  • पानी : 1/2 कप या आवश्यकता अनुसार
Instructions
  1. एक बड़े बाउल में गेहू का आटा निकल कर उसमे तेल मिलाए.
  2. अब इसमें अजवाइन मिलाए.
  3. इस आटे में नमक डाल दे.
  4. अब इसमें पानी मिलाकर आटा गुंद ले.
  5. आटा गुन्दते वक्त ये ध्यान रखे की आटा ज्यादा कड़क या ज्यादा नरम न गुंदे.
  6. अब उसे ५ मिनट तक बाजु में रख दे.
  7. पराठे के आटे को निम्बू की साइज़ में लोहिया बना ले.
  8. आटे की लोही को चकले पर बिच में रख कर दबा ले.
  9. थोडा गेहू का आटा उसपर छिडक दीजिए जिससे उसे आसानी से बेल सके.
  10. पराठे को गोल आकार में ५ से ६ इंच तक बेल ले.
  11. तवे को गरम कर ले और उसपर पराठा रखे.
  12. एक तरफ सेक जाए तो उसे पलट ले और दूसरी तरफ भी अच्छे से सेक ले.
  13. दोनों तरफ तेल लगाकर पराठे को सुनहरा होने तक सेक ले.
  14. स्वादिष्ट अजवाइन पराठा परोसने के लिये तैयार है. इसे अचार, रायता या मसाला दही के साथ गरम गरम परोसे.
Recipe by WeRecipes at https://werecipes.com/hindi/ajwain-paratha-recipe-in-hindi/