आलू पत्ता गोभी सब्ज़ी - Aloo Patta Gobhi Sabzi Recipe in Hindi
Author: Gopi Patel
Recipe type: सब्जी
Cuisine: गुजराती
Prep time:
Cook time:
Total time:
Serves: 2 व्यक्ति
- पत्ता गोभी: 1 कप कटी हुई
- आलू : 1/2 कप कटे हुए
- टमाटर : 1/4 कप कटे हुए
- तेल : 1 बड़ा-चम्मच
- हींग : 1/4 छोटी-चम्मच
- राय : 1/2 छोटी-चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटी-चम्मच
- हल्दी : 1/2 छोटी-चम्मच
- धनिया पाउडर : 2 छोटी-चम्मच
- नमक : 2 छोटी-चम्मच या स्वाद अनुसार
- आलू को छिल कर छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले। पत्ता गोभी को लम्बा लम्बा छिल ले। टमाटर को भी छोटा कांट ले।
- कढ़ाई में १ बड़ा-चम्मच तेल गरम करे और उसमे राय डाले।
- राय फूटने लगे फिर हींग डाले।
- कढ़ाई में लम्बी कटी हुई पत्ता गोभी और आलू डाले और अच्छे से मिला ले।
- आलू और पत्ता गोभी को ३-४ मिनट तक माध्यम आंच पर पकने दे।
- अब टमाटर डालकर अच्छे से मिला ले। टमाटर को १ मिनट तक नरम होने तक पकने दे।
- अब सब्जी में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालकर मिला ले।
- सब्ज़ी को अच्छे से मिला कर मसलो को पकने दे। कढ़ाई को धक कर सब्जी को २-३ मिनट तक पकाए।
- ढक्कन हटकर सब्ज़ी को अच्छे से मिला ले। आलू पक जाये तो सब्जी तैयार है।
- उप्पर से हरा धनिया डालकर मिला ले। आलू पत्ता गोभी की सब्ज़ी तैयार है। सब्ज़ी को गरमा गरम रोटी, दाल, चावल और छास से साथ परोसे।
Recipe by WeRecipes at https://werecipes.com/hindi/aloo-patta-gobhi-recipe-in-hindi/
3.4.3177