दाल लसुनी रेसिपी - Dal Lasooni Recipe in Hindi
Author: Gopi Patel
Recipe type: दाल
Cuisine: पंजाबी
Prep time:
Cook time:
Total time:
Serves: 3
- तुवर दाल: 1/2 कप
- मुंग दाल: 1/4 कप
- टमाटर: 1/4 कप कटे हुए
- लहसुन: 1 बड़ा चम्मच लम्बे कतरे हुए
- तेल: 1 चम्मच
- राय: 1 चम्मच
- जीरा : 1 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर: 1 चम्मच
- धनिया पावडर: 2 चम्मच
- हल्दी पावडर: 1/2 चम्मच
- सुखी लाल मिर्च: 1 नंग
- लोंग: 3 नंग
- दालचीनी : 1/2 इंच
- तेज पत्ता : 1 नंग
- ताजी धनिया पत्ती: 2 बड़े-चम्मच सजाने के लिये
- नमक: 1 1/2 चम्मच या स्वादानुसार
- पानी: 2 कप
- तुवर दाल और मुंग दाल को पानी से अच्छे से धो कर कुकर में लेले.
- कुकर में पानी डाले, काटे हुए टमाटर , लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, हल्दी पावडर तथा स्वादानुसार नमक डाले.उसे ७ से ८ मिनट या फिर ३ सिटी तक पका ले.
- एक कढाई गरम करे और उसमे एक चम्मच तेल डाले. तेल गरम होने पर राय, जीरा, सुखी लाल मिर्च, लोंग, दालचीनी और तेज पत्ता डाले.
- राय के फुट जाने पर कतरे हुए लहसुन को डाले.
- लहसुन को थोडा सा भुनकर फिर उसमे उबली हुयी दाल मिलाए.
- अगर आपको लगे की दाल बहुत गाढ़ी है तो उसमे थोडा पानी मिलाए.
- अब दाल को ५ मिनट तक पकने दे.
- लसुनी दाल तैयार है. उसको ताजे धनिया पत्ते से सजाये.
- गरम गरम लसुनी दाल को जीरा वाले चावल या उबले चावल , रोटी या पराठा के साथ परोसे.
Recipe by WeRecipes at https://werecipes.com/hindi/dal-lasooni-recipe-in-hindi/
3.2.2929